G7 क्या है? इसके सदस्य देश कौन-कौन से हैं? 46 वें G7 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति ट्रम्प कौन-कौन से देशों को आमंत्रित करना चाहते हैं?

G7 क्या है? इसके सदस्य देश कौन-कौन से हैं? 46 वें G7 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति ट्रम्प कौन-कौन से देशों को आमंत्रित करना चाहते हैं?



{tocify} $title={Table of Contents}

G7- Group of Seven 

        G7 का मतलब है  'Group of Seven'  या '7 का समूह'। G7  दुनिया के 7 सबसे अधिक आर्थिक रूप से मजबूत देशों का समूह है। सिर्फ इन 7 देशों की अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था का 62% है।

        G7 की स्थापना 1970 में हुई थी और पहले इसे G8 कहते थे, क्योंकि पहले इसमें रूस भी शामिल था, अर्थात 8 देश शामिल थे। 2014 में रूस को इससे अलग कर दिया गया और इसके बाद यह समूह G8 से G7 हो गया।

 G7 में शामिल देश कौन कौन से हैं ?

   G7 की सूची में सम्मिलित देशों के नाम निम्नलिखित हैं -
  1. कनाडा  
  2. ​जर्मनी 
  3. ​यू के (ब्रिटेन) 
  4. ​फ्रांस 
  5. ​जापान 
  6. ​इटली  और 
  7. ​संयुक्त राष्ट्र अमेरिका

G7 करता क्या है ?

     G7 की स्थापना का उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों और खतरों जैसे- जलवायु परिवर्तन, परमाणु हथियारों का इस्तेमाल, आदि पर नजर रखना और जरूरी सहयोग प्रदान करना है। अपनी स्थापना से अब तक 40 वर्षों में G7 ने, सामाजिक सुरक्षा, नाभिकीय हथियारों के निर्माण में कमी और जलवायु परिवर्तन पर विशेष ध्यान दिया है।

46 वॉ G7 शिखर सम्मेलन और उसके एजेंडे क्या है?

       G7 की वार्षिक बैठक को Summit कहते हैं । इसकी स्थापना से अभी तक 45 Summit हो चुके हैं। 46 वां Summit 10 जून 2020 से अमेरिका में आयोजित होना था। 
 G7 शिखर सम्मेलन के इसबार के एजेंडे में अमेरिका और चीन के बीच का 'ट्रेड वार'(Trade War), हांगकांग की समस्या और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे शामिल थे।

 कोरोना महामारी के चलते अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 31 मई 2020 को G7 सम्मिट सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया की समस्याओं पर चिंतन करने के लिए सात देश पर्याप्त नहीं है। उन्होंने G7 को 'outdated' बताते हुए इसके Summit में रूस, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और भारत को आमंत्रित करने का भी प्रस्ताव दिया।

Shree Gangasagar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम है सत्येंद्र सिंह founder of ShreeGangasagar.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने