बस जन्म के महीने से किसी के भी बारे में जानें

बस जन्म के महीने से किसी के भी बारे में जानें

      ज्योतिष के अनुसार किसी महीने में जन्म लेने वाले व्यक्ति पर उस महीने में सूर्य की स्थिति के कारण महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। इस प्रभाव के कारण व्यक्ति के मूल स्वभाव का निर्माण होता है। किसी व्यक्ति के जन्म के माह से हम उसके मूल स्वभाव को जान सकते हैं।

{tocify} $title={Table of Contents}

बस जन्म के महीने से किसी के भी बारे में जानें


जनवरी माह में जन्में जातक

जनवरी माह में जन्में जातक का मूल अंक 1 होता है, ये लोग स्वतंत्र, विश्लेषणात्मक और पैदाइशी लीडर होते हैं, इनको भीड़ में खड़े होने से नफरत होती है। कुछ लोगों का स्वभाव-जिद्दी, महात्वाकांक्षी और गंभीर होता है। जनवरी माह में जन्में जातकों को पढ़ना और पढ़ाना पसंद होता है, ये मेहनती और व्यवस्थित जीवन जीना पसंद करते हैं.

फरवरी माह में जन्में जातक

फरवरी माह में जन्में लोग अंक 2 से शासित होते हैं। ये उदासीन और मानसिक रूप से स्थिर होने के साथ-साथ रिश्तों को निभाने में सबसे आगे रहते हैं। पुरूषों के लिए अधिकतर महिलाएं प्रेरणा बनती हैं और टर्निंग पॉइंट साबित होती हैं। ये लोग स्वभाव से शालीन, शर्मीले, विनम्र, वफादार और ईमानदार होते हैं। फरवरी माह में जन्में जातक अपने लक्ष्यों को पाने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।

मार्च माह में जन्में जातक

जिनका जन्म मार्च में हुआ हो उन जातकों को अंक 3 प्रभावित करता है। मार्च में जन्मे जातक अक्सर सही समय पर सही काम करते हैं। इनको प्रसिद्धि भी भरपूर मिलती है। इन लोगों का स्वभाव-आकर्षण से भरपूर होता है। जन्म मार्च में जन्म लेने वाले लोग शर्मीले, ईमानदार और उदार होते हैं। ये लोगों के विश्वास पात्र भी जल्दी बनते हैं।

अप्रैल माह में जन्में जातक

अप्रैल माह में जन्में जातक मूल अंक 4 से प्रभावित होते हैं। ये लोग कई बार जिद्दी होने के साथ संवेदनशील भी होते हैं। अप्रैल माह में जन्में जातक अच्छे मेंटर्स या मार्गदर्शक साबित होते हैं और विश्वास को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इनका स्वभाव मिलनसार होता है।

मई माह में जन्में जातक

मई माह में जन्में लोगों पर मूल अंक 5 का प्रभाव रहता है। इन जातकों के लिए खुद की अभिव्यक्ति सबसे ज्यादा मायने रखती है। मई माह में जन्में ज्यादातर लोग प्रतिभाशाली व कलाकार होते हैं। ये लोग स्वभाव से बहुत जिद्दी और कठोर, मजबूत इच्छाशक्ति वाले होते हैं। इन लोगों को ट्रैवलिंग करना या घुमना फिरना पसंद होता है। इनको खाली बैठे रहना बिल्कुल पसंद नही होता इस कारण ये मेहनती होते हैं।

जून माह में जन्में जातक

जिन जातकों का जन्म जून महीने में हुआ है उनके लिए मूल अंक 6 प्रभावित करता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अधिकतर नोबल प्राइज विजेताओं का जन्म जून महीने में ही हुआ है। ये लोग बेहद रोमांटिक किस्म के होते हैं लेकिन ईर्ष्यालु भी होते हैं। इनकी लव लाइफ अक्सर जटिल होती है। इनमें नये नये आइडिया और क्रिएटिविटी की कोई कमी नहीं होती। ये लोग हमेशा बेस्ट चाहते हैं। इन्हें विजन संबंधी समस्याएं और आंखों की बिमारी ज्यादातर होती है।

जुलाई माह में जन्में जातक

जुलाई माह में जन्में जातक अंक 7 से प्रभावित होते हैं। ये लोग स्वभाव से गंभीर, मासूम और दूसरों के प्रति संवेदनशील होते हैं। इन जातकों रो परिवार की बहुत चिंता रहती है और ये अपने रिश्तों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनमें ईमानदार, दूसरों की भावनाओं के प्रति चिंतित होने के साथ कभी भी किसी से बदला लेने की प्रवृत्ति नहीं होती। इन लोगों को नए दोस्त बनाने में मुश्किल होती है और ये नाराज भी बहुत जल्दी होते हैं।

अगस्त माह में जन्में जातक

अगस्त महीने में पैदा हुए लोग अंक 8 से शासित होते हैं और ऊर्जावान होते हैं। ये लोग हर किसी में अच्छाइयां देखते हैं। इस माह में जन्मे जातक बहुत परिश्रमी होते हैं। कई बार कठिन परिश्रम करने की वजह से अस्वस्थ हो जाते हैं। इस माह में जन्म लेने वाले जातक साहसी, निडर, स्वाभिमानी और स्वतंत्र विचारों रखने वाले होते हैं। इनको सपने देखना और रोमांटिक दोस्त बनाना पसंद होता है।

 सितंबर माह में जन्में जातक

सितंबर महीने में जन्में लोगों के लिए अंक 9 भाग्य निर्धारित करता है। ये जातक जिंदगी में कई सारी भूमिकाएं निभाते हैं और ज्यादा व्यवस्थित होते हैं। अगर संक्षेप में कहे तो ये लेग कंप्रोमाइसिंग, समझदार और व्यवस्थित, जिद्दी, शांत, ग्रुप में बात करने में सहज, वफादार और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं।

अक्टूबर माह में जन्में जातक

अक्टूबर में पैदा होने वाले जातक के लिए अंक 10 महत्वपूर्ण होता है और ये बहुत भाग्यशाली होते हैं। इनमें अपने क्षेत्र में बेहतर नेता के तौर पर उभरने की क्षमता होती है। ये लोग दोस्तों को अहमियत देते हैं। ये गलतियों को जल्दी भूलते भी है। ये लोग स्वभाव से वफादार, घूमना शौकीन, बहुत जल्दी आत्मविश्वास खोने वाले और ईमानदार होते हैं। ये लोग बनावटी नहीं होते हैं।

नवंबर माह में जन्में जातक

नवंबर में जन्‍मे लोगों को भाग्यशाली माना जाता है। ये लोग खुशमिजाज और मस्तमौला होने के साथ-साथ धनवान भी होते हैं। वैसे तो ये भाग्यशाली माने जाते हैं लेकिन इनका भाग्‍य तभी साथ देता है जब वह कड़े परिश्रम और लगन से किसी काम को करते हैं। इनका काम करने का तरीका बिल्कुल अलग होता है। ये लोग किसी के भी साथ धोखा नहीं करते हैं। नवंबर में जन्‍मे जातक जहां भी जाते हैं, लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।

 दिसंबर माह में जन्में जातक

दिसंबर में जन्मे जातक पैदाइशी लीडर और होते हैं। इन्हें किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व करने को मिले तो ये बेहतर लीडर और मैनेजर साबित होते हैं। ये लोग अपने विश्वासों और नैतिक मूल्यों के प्रति बेहद दृढ़ रहते हैं। इस माह में जन्मे जातक छोटी-छोटी चीजों जैसे दोस्तों, प्यार, हंसी में ही खुशी ढूँढ लेते हैं। ये लोग खुद की मान्यताओं से अलग चीजों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं होते हैं। ये अपने ही विश्वासों पर कायम रहते हैं  चाहे वो गलत ही क्यों न हो। 


     इसके अलावा व्यक्ति के अनुवांशिक गुण, उसके परिवार और आसपास के वातावरण से उसका व्यवहार और स्वभाव प्रभावित होता है और परिवर्तित होता है। अगर व्यक्ति के जन्म के मूल स्वभाव के अनुकूल ही माहौल में वह रहता है तो उसके मूल स्वभाव, गुण और व्यवहार ज्यादा प्रभावी रूप से प्रदर्शित होते हैं। 


>> जगन्नाथ पुरी के अद्भुत रहस्य 

Shree Gangasagar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम है सत्येंद्र सिंह founder of ShreeGangasagar.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने