31 प्रेरणादायक अनमोल वचन | best anmol vachan in hindi
महापुरुषों के अनमोल वचन हमें Motivate रखने के साथ-साथ जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते हैं। इन कथनों (Life quotes) को ध्यान रखकर हम जिंदगी के सही निर्णय ले सकते हैं। ये सुविचार हमें सही राह पर चलनें के लिए प्रेरित करते हैं। हम ऐसे ही 30 प्रेरणादायक अनमोल वचन इस पोस्ट में लेकर आए हैं। आप इन 30 anmol vachan in hindi के संग्रह (collection) को जरूर पढ़ें और हमें बताएं कि आपको कौन से सबसे अच्छे अनमोल वचन लगे।
कुछ बेहतरीन अनमोल वचन
1.
" सलाह हारे हुए कि,
तजुर्बा जीते हुए का
और दिमाग खुद का
इंसान को कभी हारने नही
देता।"
━━━━✧❂✧━━━━
2.
"किसी को भी ख़ुश करने का
मौक़ा मिले तो छोड़ना मत।
वो फ़रिश्ते ही होते है
मुस्कुराहट दे पाते है।"
━━━━✧❂✧━━━━
3.
"सार्वजनिक" रूप से की गई
"आलोचना"
अपमान में बदल जाती है
और ....
"एकांत" में बताने पर
"सलाह" बन जाती है...!!
━━━━✧❂✧━━━━
4.
"उस व्यक्ति की शक्ति का
कोई मुकाबला नहीं,
जिसके पास शक्ति के साथ
सहनशक्ति भी हो।"
━━━━✧❂✧━━━━
5.
"बहुत मुश्किल नहीं हैं,
ज़िंदगी की सच्चाई समझना,
जिस तराज़ू ⚖पर
दूसरों को तौलते हैं,
उस पर कभी
ख़ुद बैठ के देखिये।"
━━━━✧❂✧━━━━
6.
"ज़िन्दगी में कुछ दोस्ती
नादानों से भी ज़रूर रखना
क्योंकि ज़रूरत पड़ने पर
समझदार लोग अक्सर व्यस्त रहते हैं।"
━━━━✧❂✧━━━━
7.
"यदि आपको
किसी एक से शिकायत है,
तो उससे बात कीजिये।
लेकिन अगर आपको
अधिकतर लोगों से शिकायत है,
तो खुद से बात कीजिये।।"
━━━━✧❂✧━━━━
8.
"आदमी की सोच और नियत
समय समय पर बदलती रहती है।"
चाय में मख्खी गिर जाए
तो चाय फेंक देता है और
अगर देशी घी में मख्खी गिर जाए
तो मख्खी को फेंक देता है।
━━━━✧❂✧━━━━
9.
" साझेदारी करो तो
किसी के दर्द की करो
क्योंकि खुशियों के तो
दावेदार बहुत हैं।"
━━━━✧❂✧━━━━
10.
" ज्यादा बोझ लेकर
चलने वाले अक्सर
डूब जाते हैं,
फिर चाहे
वह सामान का हो
या...अभिमान का ..!!"
━━━━✧❂✧━━━━
11.
"पेड़ कभी भी डाली
काटने से नहीं सुखता,
पेड़ हमेशा जड़ काटने
से ही सूखता है।
वैसे ही इंसान अपने
कर्म से ही नहीं बल्कि
अपनी छोटी सोच और
गलत व्यवहार से हारता हैं।"
━━━━✧❂✧━━━━
12.
किसी ने क्या खुब कहा है...
"खुशियां आये जिंदगी में तो
चख लेना मिठाई समझ कर।
जब गम आये ज़िंदगी में
तो वो भी कभी खा
लेना दवाई समझ कर।"
━━━━✧❂✧━━━━
13.
" जीवन मे पछतावा करना
छोडो कुछ ऐसा करो कि
लोग तुम्हें छोड़ देने पर
पछताए।"
━━━━✧❂✧━━━━
14.
रिश्ता चाहे कोई भी हो,
.
.
.
पासवर्ड एक ही है "विश्वास" !!
━━━━✧❂✧━━━━
15.
" सफल जीवन के चार सूत्र
मेहनत करे तो धन बने
सब्र करे तो काम
मीठा बोले तो पहचान बने
और
इज्जत करे तो नाम।"
━━━━✧❂✧━━━━
16.
" दूसरों को अपने बारे में
सफाई देकर अपना
वक्त खराब न करें
क्योंकि लोग उतना ही
समझते हैं
जितनी उनकी औकात होती हैं।"
━━━━✧❂✧━━━━
17.
" अगर आपके अंदर धैर्य है
तो निश्चित ही आप ज़िन्दगी के
हर कठिन से कठिन फैसले का
सही निर्णय कर सकते हैं।"
━━━━✧❂✧━━━━
18.
" देने के लिए दान,
लेने के लिए ज्ञान,
और
त्यागने के लिए
अभिमान सर्वश्रेष्ठ है।"
━━━━✧❂✧━━━━
19.
ज़िन्दगी में यही देखना ज़रूरी
नहीं है, कि कौन हमारे आगे है
या कौन हमारे पीछे....
कभी यह भी देखना चाहिये कि,
हम किसके साथ हैं, और कौन
हमारे साथ है.....
━━━━✧❂✧━━━━
20.
"डोर लंबी हो
इसका मतलब यह नहीं की
पतंग बहुत ऊपर तक जाएगी,
उड़ाने का तरीका आना चाहिए।"
━━━━✧❂✧━━━━
21.
मनुष्य के पास सबसे बड़ी पूंजी है,
"उनके अच्छे विचार" क्योंकि
धन और बल किसी को भी
गलत राह पर ले जा सकते है।
किन्तु अच्छे विचार सदैव ही
अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करेंगे।
━━━━✧❂✧━━━━
22.
"अगर जीवन मे कभी मौका
मिले तो सारथी बनने का
प्रयास करना स्वार्थी नही !"
━━━━✧❂✧━━━━
23.
"किसी से रास्ता पूछने से पहले
यह सुनिश्चित करले कि कहीं
वह स्वयं तो रास्ता भटका हुआ
नहीं है।"
━━━━✧❂✧━━━━
24.
"ऊँचा उठने के लिए पंखों की
जरुरत केवल पक्षियों को ही
पड़ती है..
मनुष्य तो जितना विनम्रता से
झुकता है
उतना ही ऊपर उठता है।।"
━━━━✧❂✧━━━━
25.
"क्वांटिटी के चक्कर में
कभी ना जाएं क्योंकि
नई मूंगफली के बाजार में
आने से बादाम के दाम
नहीं गिरते ।"
━━━━✧❂✧━━━━
26.
"क्रोध हवा का वह झोंका है,
जो बुद्धि के दीपक को
बुझा देता है
जिनकी भाषा में सभ्यता
होती है
उनके जीवन में सदैव
भव्यता होती है।"
━━━━✧❂✧━━━━
27.
"सकारात्मक सोच"
यह एक ऐसी चाभी है,
जो जीवन के सभी मुश्किल
तालों को खोल देती हैं।
━━━━━❂━━━━━
28.
"यदि तुम वह चाहते हो जो
तुम्हारे पास नही है,
तो तुम्हे वह करना होगा जो
आज तक नही किया"
━━━━━❂━━━━━
29.
"जिसके साथ बात करने से ही
खुशी दोगुनी
और
दुख आधा रह जाये,
वो ही अपना है..
बाकी तो बस दुनिया है..!!"
━━━━✧❂✧━━━━
30.
"चेहरे की चमक और
मकान की ऊंचाई पर मत जाओ,
अगर घर के बुजुर्ग हंसते हुए मिले
तो समझ लेना ये घर अमीरों का है।"
━━━━━❂━━━━━






